60 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के चारो मण्डलों में भाजपा जिला मुख्यालय द्वारा कार्य समिति की घोषणा जिला कार्यालय द्वारा कर दी गई है, जिसको लेकर नव नियुक्त पदाधिकारियों व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मालुम हो कि भारतीय जनता पार्टी के बेलहरा मण्डल की 60 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा एवं मण्डल प्रवासी रवि सिंह सिसोदिया व जिलाअध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गयी, जिसमे मण्डल बेलहरा के उपाध्यक्ष के पद पर सुभाश जायसवाल, चन्द्रशेखर शुक्ला, अजय कुमार वर्मा, संतोषी रावत, रामचन्द्र वर्मा, व आशा मौर्या तथा मण्डल महामंत्री पद पर वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह, विजय मौर्या, मण्डल मंत्री के पद पर विजय मौर्या, नाइन्टू सिंह, अजय रावत, विवेक वर्मा, अतुल वर्मा, चन्द्रकांत शुक्ला तथा मण्डल कोषाध्यक्ष महेष मिश्रा को घोषित किया गया है। यह जानकारी मण्डल अध्यक्ष बेलहरा रंगनाथ त्रिपाठी ने दी। वहीं मण्डल बडडूपुर मे मण्डल अध्यक्ष रजनीश वर्मा के नेतृत्व मे लाल जी वर्मा व धर्मेन्द्र गुप्ता को मण्डल महामंत्री, मण्डल उपाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र वर्मा, सर्वजीत वर्मा, वेद बहादुर सिंह, अवधेश कुमार, आशा देवी व राजेश मिश्रा तथा मण्डल मन्त्री पर योगेन्द्र पटेल, अंकित, रामसागर, किरन, परसुराम, सुनील कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्रशेखर को नियुक्त किया गया है। दोनो मण्डलों के नवनियुक्त कार्य समिति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं फतेहपुर मण्डल अध्यक्ष अनुपम निगम व निन्दूरा मण्डल अध्यक्ष विपिन मौर्या के नेतृत्व में कार्य समिति का गठन किया गया है।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!