बारिश से आलू व सरसो की फसलों को नुकसान तो गेंहू की फसल को होगा फायदा अंकुर यज्ञसेनी

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। कई वर्षों में सरसों तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई हैं किसानों को आलू की भी अच्छी कीमत मिल रही है। इसे देखते हुए सरसों और आलू की खेती में किसानों का रूझान बढ़ा है पिछले दो दिनों में बारिश से आलू, सरसों और मटर की फसलों को भारी नुकसान की आशंका बन गई है। वही अभी भी 10 जनवरी तक इसी तरह के मौसम की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि इस बार दोनों फसलों का रकबा करीब दोगुना हो गया है लेकिन हुई बारिश से किसानों में निराशा है। टिकैतनगर कस्बा इचौली के किसान दिलीप लोधी, रामकेवल रावत कहना है कि खेतों में पानी लगने से फसल सड़ने की आशंका बन गई है। वही किसानों का कहना है कि बारिश से तिलहनी, दलहनी और आलू की फसलों को नुकसान होगा । आगे भी ऐसे ही मौसम की चेतावनी दी गई है। यदि ऐसा हुआ तो पैदावार में भारी गिरावट होगी। वही बारिश गेहूं के लिए लाभदायक साबित होगी बारिश की बूंदें गेहूं व गन्ने के लिए अमृत बताई जा रही हैं। किसानों को अब एक सिंचाई नहीं करनी होगी। इसके अलावा बारिश की बूंदें पौधे पर सीधे पड़ती हैं। इससे फसल को काफी फायदा होगा। हालांकि, यदि ओलावृष्टि हो गई तो फसल को नुकसान होगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!