निजी कम्पनियों के व्याप्त भ्रष्टाचार कोे काग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर गरीब और किसान जनता की बात ऊपर तक पहंुचाने का काम किया गया। उत्तर प्रदेश में सहारा पल्स जैसी बड़ी-बड़ी कम्पनियों को उद्योगपतियों के हाथे बेचकर गरीब जनता का पैसा मार दिया गया। गरीब का पैसा आर. डी ,एफडी योजनाओं का भारी लालच देकर जमा करवा दिया था। गरीब व सामान्य वर्ग के लोग धीरे-धीरे एक बड़ी रकम करके अपनी बेटी ,बेटे की शादी के लिए इकठ्ठा किया। जिसका समय पूरा होने के बावजूद सालों से उन्हें उनका पैसा वापस नही मिला। प्रदेश का कोई ऐसा जिला नही बचा होगा जिसका पैसा इन बड़ी कम्पनियों में न फसा हो। पैसो को लेकर गरीब जनता तबाही के रास्ते गुजर रही है। चार, पाच साल से जनता अपने पैसों को लेकर ऑफिस के चक्कर काट रही है। पिछली सरकारों ने उन लोगों की कोई सुध भी नही लिया। वही कांग्रेस हैदरगढ़ दावेदार शिवनी सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम के माध्यम से जनता की आवाज को महामहिम राज्यपाल तक ज्ञापन के माध्यम से उन तक बात पहुचाई। इस अवसर पर जयन्त गौतम, अरविंद सिंह, कमलेश कुमार, इंद्रजीत रावत, हरीराम वर्मा, शिवनाथ आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। निजी कम्पनियों के व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते काग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

