कहीं भाजपा नेता को बदनाम करके पार्टी की छवि धूमिल करने की राजनैतिक साजिश तो नही।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

माफियाओं और तस्करों के खिलाफ योगी सरकार की कार्यवाही से विपक्षी दल बौखलाए, नगर पंचायत बंकी में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विपक्षी दलों ने रचा षड़यंत्र।

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री-अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी जनपद सीतापुर बाबू खान इस समय विपक्षी पार्टियों के छुटभइया नेताओं की साजिश का शिकार हो गये हैं। जनपद के साथ पूरे प्रदेश में वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है जिससे विपक्षी दल व उसके नेता बौखलाएं हुए है, इसलिए प्रदेश के नेताओं को बदनाम करके आगामी चुनाव के रूझान को मोड़ने के लिए विपक्षी दल के नेता लगातार साजिश रचकर पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। वहीं ईमानदार नेताओं को पार्टी के निकालवाने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाये जा रहे हैं। माफियाओं और तस्करों के खिलाफ योगी सरकार की कार्यवाही से विपक्षी दल बौखलाए और अब उनकी पार्टी के ईमानदार नेताओं को बदनाम करने के लिए महिलाओं का लिया जा रहा है सहारा। बंकी नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत करके बाद दर्शाई गई कथित घटना।


पीड़िता की कहानी के अनुसार नई बस्ती, कस्बा बंकी, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी निवासी पुल्लू सभासद, अतुल मिश्रा द्वारा कराई जा रही प्लाटिंग में बाबू खान जो कि हो रही प्लाटिंग के तीसरे पार्टनर बताये जा रहे हैं ने पीड़ित महिला को फोन कर 07 बजे प्लाट से सम्बंधित बात करने के लिए बुलाया गया। जब पीड़ित महिला 26 तारीख की शाम तय समय पर प्लाट देखने गई तो बाबू खान और सभासद पुल्लू द्वारा पहले तो उसे मोलभाव करके रजिस्ट्री को फ्री में कराने का लालच दिया गया।, इसके बाद उसे प्लाटिंग के सामने बने कार्यालय के अन्दर बुलाया गया, जिसमें अकेली महिला के कार्यालय के अंदर पहुंचते ही प्रापर्टी डीलरों की नियत डोल गई, महिला के मुताबिक प्रापटी डीलर बाबू खान व पुल्लू सभासद ने महिला के बताए अनुसार पहले तो शराब जबरन पिलाने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर जबरदस्ती दुराचार करने की कोशिश की गई। महिला के प्रबल विरोध व खीचने चिल्लाने पर दोनों प्रापर्टी डीलरों ने महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह चोटहिल हो गई, इस दौरान डायल 112 पर सूचना दी। जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी की पुलिस ने मु0अ0सं0999 अ0धारा 323, 506, 354 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू हो गई है।

वहीं कथित अभियुक्त बाबू खान ने बताया कि पीड़िता दैनिक अल्कोहल का सेवन करती है, वह इससे पूर्व भी कई लोगों के विरूद्ध झूठे प्रार्थना पत्र देकर बाद में ब्लैकमेलिंग करके उनसे पैसा ऐंठ लेती है, जिसके लिए साक्ष्य के तौर पर पूर्व में पैसा लेकर किया गया यह सुलहनामा है। वैसे इस मामले में विपक्षीदल के कई नेता हैं जो उस महिला के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं, अभी कुछ दिन पूर्व ही हमने नगर पंचायत बंकी में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया था तब से भ्रष्टाचारियों में काफी हलचल थी, इसी खींच को मिटाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने के लिए झूठा मुकदमा लिखा दिया है। कथित घटना का समय जो बताया गया है उस समय काफी अंधेरा रहता है, वह अंधेरे में अकेली नहीं आ सकती है, कथित पीड़िता की बातें विश्वास योग्य नहीं है, सिर्फ भारतीय जनता व उसके पदाधिकारियों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
इस सम्बंध में ए.के. सिंह सीओ सिटी, बाराबंकी ने बताया कि 26 दिसम्बर की घटना है, जिसमंे पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दो व्यक्त्यिों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया व जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। इस सम्बंध में नगर कोतवाली पर 2 लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया, मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही निष्पक्ष कार्यवाही होगी।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!