बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में शनिवार को, रामनगर के अन्तर्गत क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ओ पी मिश्रा द्वारा ग्राम पुरैना में अधीनस्थ स्टाफ सर्वश्री अवधेश, विकास, महेन्द्र आदि के साथ दबिश दी गई। दबिश के दौरान 09 छापों में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी तथा साथ ही लगभग 250 किलो ग्राम लहन, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। एक अभियोग पंजीकृत करते हुये आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी तथा ढाबों व आबकारी दुकानों की भी चेकिंग की गयी।दबिश के दौरान उक्त ग्रामों में आस पास अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

