ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का किया आयोजन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का आयोजन दुल्हदेपुर स्थिति जेबीएस कालेज में किया गया। जिसका शुभारंभ प्रबंधक अंगद सिंह ने माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि सोशल एक्टिविस्ट सूरज सिंह गौर ने कहा-खेल हमारे शरीर को ऊर्जावान और फिट रखता है। खेल के माध्यम से हम अपना और अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद ,वालीबाल आदि का आयोजन किया गया।जिसमें बालक वर्ग 400 मीटर संदीप कश्यप,100 मी संतोष कश्यप,बालिका वर्ग 100 मी. पूनम, 400 मी. लक्ष्मी चौहान, कबड्डी में मंझेला टीम व वालीवाल में बरहुवा टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर तुलसी राम चौहान,छल्ठ आकाश दूबे,छल्ठ संजीव कुमार मौर्य, आदित्य सिंह,मो. जीशान सहित सैकड़ों ग्रामीण व दर्शक मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

