पुलिस ने किया पैदल मार्च, चलाया अभियान

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट में निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ में सुमेरगंज से भिटरिया तक पैदल मार्च करते हुए भिटरिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया, चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने दो पहिया वाहनों के साथ में चार पहिया वाहनों की भी सघन चेकिंग की, चार पहिया वाहनों की डिग्गिया खुलवा कर उसके अंदर चेकिंग किया आपको बतादे की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट अजय प्रकाश त्रिपाठी निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं तथा भिटरिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान निकलने वाले वाहनों की चेकिंग करते हुए क्षेत्रीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की भी अपील की

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!