सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ- बनारस नेशनल हाईवे पर करौंदी मोड़ के समीप साइकिल सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र गंगा भगत सिंह सोमवार को साइकिल से कृषि कार्य हेतु त्रिवेदीगंज जा रहे थे, कि करौंदी मोड़ के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। और घटनास्थल से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा आनन-फानन में घायल शिवम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

Don`t copy text!