प्रेरणा टी स्टॉल में गैस लीक होने से लगी आग सामान जलकर हुआ खाक’

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

हैदरगढ़ ,बाराबंकी। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित प्रेरणा टी स्टॉल व प्रेरणा चाट कॉर्नर की दुकान में सोमवार को अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेरणा टी स्टाल व प्रेरणा चाट कार्नर की दुकान में आज दोपहर को गैस लीक होने के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड पहुंचने के पहले दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था, दुकान में काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। सूचना पाकर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आकर हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

 

Don`t copy text!