आधी रात को पहुंची लोनी कटरा पुलिस, मचाया तांडव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिवेदीगंज,बाराबंकी। योगी सरकार के मित्र पुलिस के दावे की हवा निकलती दिख रही है जनपद बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में जहाँ पर नवागत थानाध्यक्ष ने नियम कानून को ताक पर रख घर आधी रात को घर पर जाकर दलबल के साथ दस्तक दी एव एवम जम कर तांडव मचाया। मामला थाना लोनी कटरा स्थित दौलत पुर गांव का है जहाँ रहने वाले सुरेन्द्र कुमार ने उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को लिखित रूप में तहरीर दी है जिसमे बताया गया है कि बीती रात्रि लोनी कटरा पुलिस से 2 वाहनों में दल बल के साथ पुलिस अमला रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उनके घर जा धमकी तथा गाली गलौज एवम तोड़ फोड़ भी की है। इस घटना के बाद जब प्रार्थी थाने जानकारी करने के लिए पहुंचा तो उसे कोई जानकारी नही दी गई। इस घटना से प्रार्थी सुरेंद्र एवम समस्त परिवार वाले बुरी तरह भयभीत है ।गांव में लोनी कटरा पुलिस का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। सुरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसकी जांच के लिये आदेश जारी कर दिया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!