कोरोना एलर्ट: कल की तुलना में 11 हजार कम मिले मरीज, लेकिन दोगुनी हो गईं मौतें
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर आज थोड़ी राहत की खबर जरूर आई है लेकिन मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है।दरअसल, बीते 24 घंटे में सोमवार की तुलना में जहां 11 हजार मरीज कम आए हैं वहीं मृतकों की संख्या दोगुनी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1.68लाख (1,68,063) नए मामले सामने आए हैं और 277 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को 1.79 लाख मामले सामने आए थे और 146 लोगों की मौत हुई थी। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ लाख (8,21,446) को पार कर गई है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 152 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64 फीसदी है। ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

