कोरोना इम्पेक्ट:दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस बंद, केवल जरूरी सेवाओं वाले कामों को मिली छूट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए आदेश के अनुसार, दिल्ली में अब सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे, सभी को वर्क फ्रॉम होम का पालन करना होगा। हालांकि, केवल जो छूट की श्रेणी में आते हैं उन्हें इससे बाहर रखा गया है। सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे, लेकिन खाना लेकर जाने की अनुमति रहेगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच छूट प्राप्त श्रेणियों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिसों को बंद करने का निर्देश दिया है। जो प्राइवेट ऑफिस अब तक 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहे थे, अब उन्हें वर्क फ्रॉम होम की प्रथा का पालन करने के लिए कहा गया है।डीडीएमए द्वारा जारी एक आदेश में शहर में रेस्तरां और बार को बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। हालांकि, रेस्तरां को होम डिलीवरी और खाना ले जाने की अनुमति दी गई है। दिल्ली के सरकारी ऑफिस भी इस समय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। उपराज्यपाल बैजल ने ट्वीट किया, ‘कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर हमने रेस्तरां और बार बंद करने का फैसला किया, लेकिन रेस्तरां से भोजन घर ले जाने की सुविधा रहेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रति जोन हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार के संचालन की अनुमति दी जाएगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!