लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर पहुँचे भाजपाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान  की मंगलवार को जिले में शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा का स्टिकर भी घर-घर  चस्पा किया। अभियान के तहत प्रदेश मंत्री नगर के लखपेड़ाबाग स्थित बूथ नम्बर 426 व 427 पहुँची।  केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर उन्होंने उन्हें कुमकुम लगाया एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने  कहा  कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपने संपर्क अभियान में सरकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थियों से घर-घर मिलने जाएंगे। प्रत्येक टोली में  महिला कार्यकर्ता समेत 5 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। महिला लाभार्थियों से महिला कार्यकर्ता वार्ता भी करेंगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सैनिटाइजर और मास्क वितरित करेंगे एवं सभी 339 शक्तिकेन्द्रों पर मकर सक्रांति के दिन खिचड़ी भोज का भी आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चुनाव आयोग की गाइडलाइन और कोरोना गाइडलाइन का भाजपा शत-प्रतिशत पालन करेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के कामों को लेकर हम जनता के बीच उनका आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने भी लाभार्थियों के घरों पर झंडा व स्टिकर लगाया। मंगलवार को जिले के सभी 25 मण्डलों पर अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी, पवन सिंह रिंकू, शिवम सिंह, भुल्लन वर्मा, राकेश पटेल मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!