पॉजिटिव रिपोर्ट देख, पीड़ित व्यक्ति अस्पताल से हुआ फरार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सीएचसी रामसनेहीघाट पर हो रही कोरोना जांच के दौरान एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। पॉजिटिव की रिपोर्ट देखते ही पीड़ित व्यक्ति अस्पताल से फरार हो गया जिसे बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके घर पर क्वॉरेंटाइन कर दिया। मंगलवार को कोरोना की जांच कराने आए गनई का पुरवा मजरे दिलोना निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सीएचसी से फरार हो गया। जिसे बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे उसके घर पर क्वारंटाइन कराते हुए दवाये दी। केंद्र अधीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि उसके घर के आस-पास को कंटेनमेंट जोन घोषित करके छिड़काव कराने के साथ ही टीम भेजकर अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

