अनियमितता के चलते नही लगा पा रही बुजुर्गाे को बूस्टर डोज: राजनाथ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बराबर कोरोना से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसमें लाखों करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है। लेकिन फिर भी लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को लगने वाली बूस्टर डोज का प्रसार प्रचार जोरों पर किया जा रहा है लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि यह टीका किस अवधि में लगना है। यह बात गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को शिकायत करने के उपरांत कही। श्री शर्मा ने कहा कि जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रशासन की निरंकुशता के कारण मेडिकल स्टाफ द्वारा आए दिन बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। भीड़ और लाइन में लगे बुजुर्गों का नंबर आता है तो वह यह कहकर वापस लौटा देते हैं कि आपके बूस्टर डोज की अवधि पूरी नहीं हुई है। जबकि वैक्सीन केंद्र पर कोई नोटिस या सूचना नहीं चस्पा है जिसमे यह दर्शाया गया हो कि दूसरी डोज के 9 माह उपरांत ही बूस्टर डोज लगाया जाएगा। यह प्रशासन की बदइंतजामी को दर्शाता है। श्री शर्मा ने कहा कि वैक्सीन केंद्र पर चिकित्सा कर्मियों की कमी के चलते वैक्सीनेशन करने आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण कार्य होने से भी लोगों को वैक्सीन केंद्र पर पहुंच पाना कठिन हो गया है। ऐसी विषम स्थिति पर सरकार व निर्वाचन आयोग और उन जिम्मेदार अधिकारियों से अनुरोध है कि वह जांच करें और दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को दंडित करें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!