100 ग्राम स्मैक समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 13 जनवरी 2022 को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण रुपचन्द पुत्र छोटेलाल व वीरेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार निवासीगण भिटौली कला थाना सतरिख को ग्राम बड़ापुरा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालचन्द सरोज व.उ.नि. चन्द्रहास मिश्र उ.नि. लालता प्रसाद का. बुद्धीलाल थाना सतरिख शामिल रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!