उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022ः बसपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कसा तंज,

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

कहा- सपा को गाली देने वाले उसकी ही गोद में जा बैठे

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भले ही भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है लेकिन इससे बसपा की उम्मीदों पर भी कुटाराघात हुआ है। स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा से पहले बसपा में ही थे। बसपा ने अब स्वामी प्रसाद का पुराना वीडियो जारी कर बताया है कि वह किस तरह से सपा को कोसते थे। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने खुद वीडियो को सोशल मीडिया साइट कू ऐप पर शेयर किया है। दरअसल, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा की सदस्यता लेने के साथ बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा तो बसपा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की। पार्टी के महासचिव और सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने पूर्व मंत्री मंत्री मौर्य के बड़बोलेपन को ही आधार बनाया है। मिश्र ने मौर्य की ओर से पूर्व में दिए गए बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा है कि अपने पुराने वक्तव्य को ही याद कीजिए, समाज को बांटने वाली भाजपा व अपराधियों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी में अब जाकर मौर्य जी आप समाज को क्या संदेश दे रहे हैं? समाजवादी पार्टी को गाली देने वाले आज खुद समाजवादी की गोद में जाकर बैठ गए हैं। वीडियो में पूर्व मंत्री ने सपा पर महिलाओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सपा को गुंडों व अपराधियों की पार्टी करार दिया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!