यूपी चुनाव 2022 : उम्मीदवारों के लिए रेट कार्ड जारी, चाय-समोसे तक पर रखी जाएगी नजर
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। जनपद में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं चुनाव आयोग के निर्देश को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ चुनाव कार्यालय ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए रेट कार्ड जारी किए हैं। इनका उपयोग कुल चुनावी खर्च की गणना के लिए किया जाएगा। चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार रखी गई है। कोरोना महामारी के समय में, स्नैक्स, कुर्सियों, लाउडस्पीकर, बैनर और यहां तक कि गुलदस्ते के अलावा फेस मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स और पीपीई किट के रेट्स को चुनाव खर्च में शामिल किया गया है। बता दें कि एक समोसे की अधिकतम सीमा 10 और एक किलो लड्डू की कीमत 200 रुपये तय की गई है। इसी के साथ उम्मीदवार निर्धारित सीमा से ज्यादा खर्च न करें। इसकी निगरानी एक व्यय समिति करेगी। इसके अलावा थर्मल स्कैनर के उपयोग पर खर्च 973 रुपये, जबकि पीपीई किट के लिए 300 रुपये प्रति पीस की कीमत निर्धारित किया गया है।इसी तरह फेस मास्क का एक पीस दो रुपये और 500 एमएल हैंड सैनिटाइजर के लिए 600 रुपये तय किए गए हैं। कोई भी उम्मीदवार जो शहरी क्षेत्रों में किराए पर कार्यालय लेता है, वह चार हजार रुपये प्रति माह खर्च के रूप में दिखा सकता है, वहीं ग्रामीण इलाकों में किराया दो हजार रुपये तय किया गया है।
आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

