धार्मिक स्थल पर शराब पीने से दो पक्षों में हुआ विवाद, जांच शुरू
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
अपर पुलिस अधीक्षक ने लगाई चौपाल
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थल पर शराब पीने से हुए विवाद में जांच करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पुणेंदु सिंह ने लगाई चौपाल। आपको बताते चले कि पूरेभगाई गांव में मारपीट के सिलसिले में पूर्व में हुआ मारपीट में अपर पुलिस अधीक्षक ने तैनात किए दो सिपाही गांव की चहल पहल कर नजर रखने का काम करेंगे। साथ ही थाना प्रभारी को दिए दिशानिर्देश कहा दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। पूरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेभगाई धार्मिक स्थल पर शराब पी रहे राजू व पिंटू वहीं से गुजर रहे ननकू पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर चौकी पुलिस भारी संख्या में भीड़ होने की वजह से चारों तरफ घिर गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज सिंह दोनों पक्षों को शांत कराया व रविवार दोपहर करीब दो बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरे भगाई गांव का भ्रमण कर अहम पहलुओं की जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए गांव वासियों को शांतिपूर्ण से चुनाव संपन्न कराने की भी बात कही किसी प्रकार की समस्या होने पर पीआरबी 112 व सीयूजी नंबर 9454403070 पर संपर्क करने की बात कही। इस मौके पर रामनगर सीओ, दिनेश दुबे, पंकज सिंह, महेश सिंह, कन्हैया कुमार पांडेय आदि पुलिस फोर्स मौजूद रही।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

