समाजसेविका अमृता ने बच्चों को वितरित की खिचड़ी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को नगर के मोहल्ला नेहरू नगर में त्रिछत्र छाया सेवा न्यास द्वारा बच्चों के साथ मकर संक्राति पर्व मनाया गया। समाज सेविका एवं न्यास की अध्यक्ष अमृता शर्मा द्वारा खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर अमृता शर्मा ने कहा कि त्रिछत्र छाया सेवा न्यास जरूरतमंदो के लिए हर वक्त उनके साथ है। न्यास महिलाओं, बच्चों और वृद्ध जनों के बेसिक जरूरतों के हित में हमेशा कार्य करता रहेगा। उपस्थित लोगों से अमृता शर्मा ने आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील भी की। इस मौके पर मनीष सिंह, अनिल यादव, विकास कश्यप, मो.उमर, आसाराम भारती आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

