17 जनवरी से 22 जनवरी तक कोविड 19 के विशेष टीकाकरण अभियान….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह के निर्देश पर 17 जनवरी से 22 जनवरी तक कोविड 19 के विशेष टीकाकरण अभियान में लगाये टीकाकरण बूथों का खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने निरीक्षण किया तथा शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों एव आशा बहुओ को प्रेरित किया।

बताते चलें कि कोरोना के नये ओमिक्रोन की रोकथाम के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे प्रथम, द्वितीय डोज के आलावा बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह के निर्देश पर सोमवार से शुरू हुए विशेष अभियान में टीकाकरण किया गया। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने पंचायत भवन बड़ागांव एव ग्राम पंचायत वुधवारा में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया उन्होंने इस दौरान उन्होंने टीकाकरण की गति तेज करने के लिए लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने को कहा। बडागांव पंचायत भवन में 130 लोगो का टीकाकरण एएनएम वन्दना प्रजापति, ऋषि यादव ने किया। बीडीओ के निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ सुलेखा यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, लेखाकार अनिल दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी मो0 आकिब जमाल सहित आशा बहुए एव आगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

बूस्टर डोज लगवाने को उमड़ी भीड़

10 जनवरी से बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। बूस्टर डोज केवल हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के गंभीर रोगियों को लेनी है। बूस्टर डोज शासन के निर्देश पर दूसरी डोज लगने के नौ माह अथवा 39 सप्ताह बीतने के बाद लगाई जानी है। बावजूद इसके वैक्सीनेशन बूथों पर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव कुमार का कहना है कि शासन के आदेशानुसार फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के साथ ही चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी निर्धारित अवधि पूरी होने पर ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी। सोमवार को थाना मसौली एव सफदरगंज के पुलिस कर्मियों ने बूस्टर डोज लगवाईं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!