काली शक्ति पीठ मन्दिर में चल रहे श्रीमद भागवत कथा…
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी।जीवन में ईष्याओ को हावी न होने दें, जीनवाणी को जीवन में उतारें। अभिमान, अहंकार पतन का कारण बनता है, बुरे काम का फल बुरा होता है । हमेशा अच्छाई के लिए देर नहीं करना और बुराई के लिए जल्दी नहीं करना । जीवन में खटास को नहीं आने दें तब जीवन सार्थक होगा।
उक्त बातें ग्राम मसौली स्थित काली शक्ति पीठ मन्दिर में चल रहे श्रीमद भागवत कथा में कथा कहते हुए कथावाचिका ज्योतिमा शास्त्री ने कही उन्होंने कहा सामाजिक मतभेदों, गलतफहमियों को भुलाकर सार्थक जीवन जिये तथा बुराइयों से दूर रहे। कथावाचिका ने कहा कि रावण पर घमंड और अहंकार हावी हो गया। जिस कारण उसका विनाश हुआ। घमंड किसी को नहीं करना चाहिए। हर एक आदमी को दूसरे का सम्मान करना चाहिए। चाहे कोई कितना भी बुद्धिमान और बलशाली हो उसे घमंड हो जाएगा तो उसका विनाश तय है।
इस मौके पर अम्बरीष वर्मा, गुड्डु यादव, रमेश वर्मा, राजेंद्र यादव, गुड्डु मौर्य, अम्बर गौतम, किशन महराज, राम कृपाल मौर्य मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

