59वाँ स्थापना दिवस ,हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया,

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी का 59वाँ स्थापना दिवस वाहिनी के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने वाहिनी क्वार्टर गार्द पर शस्त्र पूजन कर मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात वाहिनी में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया वालीबॉल प्रतियोगिता में वाहिनी के कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी एवं वाहिनी आवासीय परिसर के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने वाहिनी में आयोजित वालीबॉल  प्रतियोगिता के विजेता(आवासीय परिसर के बच्चे) एवं उपविजेता(रिक्रूट आरक्षी) टीम के खिलाड़ियों एवं खेल सम्पादन कार्य में लगे कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। तथा वाहिनीं स्थापना दिवस समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आवासीय परिसर के बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सायं काल वाहिनी में बड़े खाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे वाहिनी के जवानों रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, सहायक सेनानायक राम रतन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, आर.टी.सी. प्रभारी राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश पाण्डेय, रिट सेल प्रभारी अतुल कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!