सपा ने महिलाओं को दिया सम्मान: ज्ञान सिंह यादव

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही जरूरतमंद महिलाएं एवं बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 18000 रुपये मिलेंगे। इस धनराशि से महिलायें, दुर्बल आय वर्ग के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी। उक्त उद्धगार समाजवादी पार्टी के नेता ज्ञान सिंह यादव ने 268 विधानसभा सदर अंतर्गत ग्राम धन्नी पुरवा में बाबादीन यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किये। सपा नेता श्री यादव ने आगे कहा कि डॉ लोहिया का समाजवाद एक ऐसी विचारधारा है जो जीवन को सरल, सहज व समानता प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव योजनाओं के मूल में विकास एवं सामाजिक सदभाव है। इस अवसर पर रामशंकर पप्पू, गुल्हे रावत, बबलू यादव, जयपाल यादव, संजय यादव, वीरू यादव, मुल्ला हलीम, रमापति यादव मौजूद रहे

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!