मतदान को लेकर निकला मशाल जुलूस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता सहभागिता तथा मतदाता साक्षरता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत एक मशाल रैली का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय दहिला में उप जिलाधिकारी ष्न्यायिकष्शम्भू शरण व खण्ड शिक्षा अधिकार आर.पी. यादव द्वारा गुरुवार को किया गया। मशाल रैली के शुभारंभ के अवसर पर उपजिलाधिकारी ष्न्यायिकष् व बीईओ त्रिवेदीगंज ने स्वयं मशाल थामकर 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर मशाल यात्रा का सराहनीय शुभारंभ किया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नोडल प्रभारी राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि यह मशाल यात्रा आज लगभग 35 किलोमीटर यात्रा तय करते हुये अगले 3 दिन में विकासखंड के समस्त मतदेय स्थलों पर पहुंचेगी, जहाँ संबंधित विद्यालय के बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ ही समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में एसआरजी राहुल शुक्ला, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रोहित कुमार शुक्ला, पीयूष श्रीवास्तव, शिवसागर सिंह, रामयश विक्रम, रेनू सिंह, सुभाष चन्द्र, सरिता रावत, प्रधानाध्यापक राम जी वर्मा, अर्चना रावत, हरेराम पटेल सहित लगभग 50 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!