टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने ट्रक चालक को किया लहूलुहान
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
ट्रक चालक ने पुलिस को दी तहरीर
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। टोल प्लाजा में तैनात कर्मचारियों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने पर खलासी को भी टोलकर्मियों के कोप का शिकार होना पड़ा। रात्रि करीब दो बजे आधा घंटे तक चले कर्मचारियों के तांडव पर पहुंची पुलिस को ट्रक चालक ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सीतापुर जनपद के कस्बा खैराबाद के मोहल्ला मियां सराय निवासी ट्रक चालक मो. नफीस पुत्र साबिर अपने खलासी मुकेश के साथ ट्रक नम्बर यूपी 46 एफ 8697 में राजस्थान से जौ लादकर बढ़नी बार्डर जा रहा था। मध्य रात्रि करीब 2 बजे जब ट्रक शहाबपुर टोल प्लाजा पर पहुँचा तभी टोल प्लाजा में तैनात कर्मचारी वाहन के ओवरलोड होने की बात कहने लगे जिस पर चालक ने कांटा पर्ची दिखाते हुए दोबारा तौल कराने का सुझाव दिया। आग बवूला कर्मचारियों ने चालक पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते अन्य कर्मचारी भी ट्रक चालक पर टूट पड़े। टोलकर्मियों द्वारा ट्रक चालक की पिटाई का वीडियो बना रहे खलासी मुकेश भी टोलकर्मियों का कोपभाजन बनना पड़ा टोलकर्मियों ने खलासी का मोबाइल छीनकर फेंक दिया जिससे मोबाइल टूट गया। छीनाझपटी में ट्रक चालक का पर्स भी गायब हो गया। जिसमे ट्रक चालक का डीएल व 5 हजार की नगदी रखी थी। घायल चालक ने टोल प्लाजा के अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। मौके पर पहुँचे कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव ने ट्रक चालक को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में चिकित्सीय परीक्षण कराकर खलासी मुकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना ने टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडाई को उजागर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीबी कैमरा में कैद है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

