नहर की पटरी पर दिखा अज़गर,सूचना के बाद भी नही पंहुचा वन विभाग
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
देवा बाराबंकी। ब्लाक के इनायतपुर नहर के किनारे पिछले तीन दिनों से एक विशालकाय अजगर को ग्रामीण देख रहे हैं। अजगर निकलने की जानकारी स्थानीय वन दरोगा को ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से दी लेकिन उनके कानों तक जू नही रेंगी। बताते चले कि सोमवार स्थानीय ग्रामीणों ने अजगर दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था उसके बाद एक जागरूक ग्रामीण तत्काल ही वन दरोगा प्रशांत को फोन से सूचना दी थी दो दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी जिम्मेदार इनायतपुर नहर के किनारे नही पंहुचा और अजगर अभी तक उसी स्थान पर मौजूद है जिसके बाद आस-पास के मवेशियों को भी खतरा बना हुआ है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

