मौसम ने ली अचानक करवट लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई ठण्ड पसरा रहा सन्नाटा

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)सर्दी के मौसम ने अचानक एक बार करवट ली है।देर रात से लगातार हो रही रिमझिम रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।बारिश के साथ हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया है जिसके चलते
लोग घरों में रूकने को मजबूर हो गए।सरकारी दफ्तर,बैंक,तहसील,उपनिबंधक आदि सभी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।वहीँ बारिश का असर सड़कों व् चैराहो पर भी साफ नज़र आया।अधिकतर दुकानों के शटर गिरे नज़र आये।जिन दुकानदारों ने दुकान खोली भी तो वह ग्राहक का इंतिज़ार करते रह गए।रेलवे क्रांसिंग पर भी बारिश का असर देखने को मिला जहा से अधिकतर राहगीरों ने अपना रास्ता बदल दिया जो निकले भी तो बिना गिरे पड़े सही सलामत नहीं पार हो सके।रेलवे क्रासिंग पर दलदल व् कीचड़ का साम्राज्य रहा।

Don`t copy text!