मिशन हरियाली की ओर से उपहार भेंट कर दी बधाई
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुविधा वत्स को मिशन हरियाली के संयोजक पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह की ओर से पर्यावरण उपहार भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी गयी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा राम नारायन सिंह ने टीईटी परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु परीक्षा में लगे कक्ष निरीक्षकों की बैठक कर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसमें आप सभी शिक्षकों की अहम भूमिका है। कक्ष निरीक्षक के रूप में लगे सभी शिक्षक एवं शिक्षिका बहने प्रातः 8 बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करानी है। खंड शिक्षा अधिकारी देवा राम नारायण ने यह भी बताया कि देवा के प्रतिभा इन्टर कालेज, राजकीय बालिका इन्टर कालेज, ज्योति शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज व प्रतिभा शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज में सुबह 8 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इस मौके पर शिक्षक विजय प्रताप सिंह, विवेक वर्मा, ओम प्रकाश, दीपा, पूनम वर्मा, साधना सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

