आधा दर्जन एन्ड्राएड मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली, बाराबंकी। मसौली पुलिस ने भयारा मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आधा दर्जन एन्ड्राएड मोबाइल बरामद किये। मोबाईल चोर दुकानों से मोबाईल चोरी कर बेच देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गुरुवार को कस्बा शहाबपुर निवासी दिलशाद पुत्र सिराज अहमद ने थाना मसौली में तहरीर देकर बताया कि शहाबपुर चौराहे पर मेरी मोबाइल की दुकान है। एक लड़का शिवम जो मेरी दुकान से 02 मोबाइल रेडमी नोट-9 प्रो मैक्स व रेडमी नोट-8 फोन चोरी कर लिया है जिसका चोरी करते हुए वीडियो मेरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गया है मसौली पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुटी थी कि मैनुअल इन्टेलीजेंस के माध्यम से पता चला अभियुक्त शिवम पुत्र शिवराम चौरसिया निवासी भूलीगंज कस्बा व थाना मसौली भयारा मोड़ पर मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल गणेश बाबू, अनवर आलम, कमलेश कुमार ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आधा दर्जन एन्ड्राएड मोबाईल फोन बरामद किये जिनकी कीमत करीब 50 हजार बतायी जा रही हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्त ने बताया कि दो मोबाईल दिलशाद की दुकान के अलावा अन्य मोबाईल इधर-उधर, घूम-फिर कर दुकानों से किया है जिन्हें कम दामो पर बेच देता है। पुलिस ने अन्य मोबाइलों की जानकारी जुटा रही हैं।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

