जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश में जनपद के समस्त विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम…..

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश में जनपद बाराबंकी के समस्त विद्यालय में मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 18 वर्ष से ऊपर की सभी बालिकाओं को बुलाकर मतदान के संबंध में जागरूक किया गया तथा राजकीय इंटर कॉलेज बेलहरा में स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता बनने और मतदाता बनाने हेतु विद्यालय के शिक्षकों द्वारा निर्वाचन में कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कोविड नियमों के अनुरूप कैसे मतदान करें विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी अपर चिकित्सा अधिकारी केके श्रीवास्तव और उप चिकित्सा अधिकारी संजय बाबू उपस्थित रहे। कोविड- नियमों का अनुपालन करते हुए कैसे मतदान करें विषय पर मतदाताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पहली बार मतदान करने वाली बालिका से दीप प्रज्ज्वलित करवाकर बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
नोडल अधिकारी स्वीप ने बताया कि आज दिव्यांग जिला आईकॉन नागेश कुमार पटेल के द्वारा मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी की उपस्थिति में कार्यालय परिसर में कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत होने वाले प्रत्येक सोमवार दिव्यांगता परीक्षण शिविर के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए दिव्यांग जिला आईकॉन नागेश कुमार पटेल ने मत का महत्व बताते हुए सभी उपस्थिति दिव्यांगजनों को मतदान के लिए शपथ दिलाई और आगामी 27 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान में नैतिक रूप से मतदान करने की अपील करते हुए अपने पास पड़ोस के मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान कराने के साथ ही प्रदेश में जनपद का नाम सर्वोच्च मतदान के श्रेणी में लाने कि अपील की। इस मौके पर डॉ डी के श्रीवास्तव, रंजीता जायसवाल, चांदनी वर्मा, लालू यादव सहित समस्त दिव्यांग व्यक्तियों और उनके सहयोगी उपस्थिति रहें।
इसी क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवाबगंज तहसील के दिव्यांग यूथ आइकन दीपक वर्मा ने शहर के मोहल्ला आजाद नगर में मतदाता जागरूकता अभियान पर बैठक कर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता देवी ने की। दीपक वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का अपना महत्व होता है और हम सभी मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में दिव्यांग व्यक्तियों हेतु प्रत्येक बूथ पर व्हीलचेयर और घर पर ही पोस्ट बैलेट बीएलओ के माध्यम से दिव्यांगों को उपलब्ध कराये जाने का भी प्रावधान किया गया। जिससे दिव्यांग व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उक्त कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी प्रधानाचार्या डॉ पूनम सिंह मार्गदर्शन में किया गया। शपथ लेने वालों में राजेश, दिनेश, राहुल, उत्तम, जय सिंह, रेखा, सरोजिनी, हेमलता भी उपस्थित रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!