बलिका दिवस पर वितरित हुए बेबी किट

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार को महिला जिला अस्पताल में बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग की जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. पल्लवी सिंह के निर्देशन पर महिला आईकॉन अमृता शर्मा ने जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं को हिमालया ’बेबी किट एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त बैज, कैप दिया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व को भी बताया गया। वॉर्ड मे उपस्थित अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ हेतु पम्पलेट देकर आवेदन करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक रुचि शर्मा, मिथलेश दीक्षित, डॉ. किरण गुप्ता, शिल्पी सिंह आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!