गरीबों के मसीहा ने हाड़ कपाऊ ठंड में बंटवाए कम्बल’ अंकुर यज्ञसेनी’
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। दारियाबाद नगर पंचायत के पूर्व चौयरमैन के नेतृत्व में सैकड़ों ग़रीब असहायों को हाड़ कपाऊ ठण्ड में कम्बल वितरित किया गया। दारियाबाद नगर पंचायत के पूर्व चौयरमैन सैय्यद अनवर अज़ीम के नेतृत्व में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ने हाड़ कपाऊ ठंड से गरीबों को बचाने के लिए कम्बल वितरण किया गया। बताते चले कि विगत 17 साल से दरियाबाद के पूर्व चेयरमैन व सपा के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद अनवर अजीम ने अपने कैम्प कार्यालय पर गरीबो को ठंड से बचाने के लिए 1000 कम्बल वितरित किया हैं,वही गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले सैय्यद अनवार अजीम ने विषम परिस्थिति कोरोना काल मे भी 2000 से भी अधिक लोगो की सहायता के लिए गरीबो,असहायों में राशन पैकेज का वितरण किया था साथ ही लॉकडाउन में गरीबो,राहगीरों के लिए भोजन की भी व्यवस्था सैय्यद अनवार अजीम के द्वारा कराई गई थी पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद के स्वस्थ्य होने पर भी जरूरत मन्दो में राशन के 500 पैकेज वितरित किये गए थे वही कम्बल वितरण के कार्यक्रम में सैय्यद अनवर अज़ीम आवश्यक कार्य हेतु कलकत्ता गए हुए थे उसके बाद भी उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिये अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने छोटे भाई के रूप मे मानने वाले जमीशर खान के हाथों यह जिम्मेदारी सौंपी और यह जिम्मेदारी का निर्वहन बड़ी ही बखूबी से निभाया जिस पर तमाम लोगों ने प्रशंशा किया इस अवसर पर शहजाद, मौलाना शकील नदवी,मौलाना अब्दुल रहमान, हाफिज हलीम, बंटी, सिराज अली, उमेश,नबील,सोनू,अरशद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

