गरीबों की मदद करना ही असली समाजसेवा है: दिलशाद वारसी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मुस्लिम जोगी उत्थान समिति ने बांटा गणतंत्र दिवस पर कम्बल
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला पीरबटावन, जलील होटल के पास मुस्लिम जोगी उत्थान समिति के अध्यक्ष दिलशाद वारसी द्वारा झण्डारोहण का कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम समाप्ति पर गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। वहीं इस कम्बल वितरण कार्यक्रम को देखकर लोगांे ने हौसलाअफजाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर जोगी उत्थान समिति के अध्यक्ष दिलशाद वारसी ने भीषड़ ठण्डक में ठिठुर रहे गरीबों को कम्बल का वितरण किया गया, जिससे कम्बल पाने वालों में खुशी दिखाई पड़ रही थी। मालूम हो कि जोगी समाज वर्ष में कई बार इस तरह के कार्यक्रम करता चला आ रहा है और गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहा है। जोगी उत्थान समिति के इस कार्य से गरीबों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

