वृद्धजनांे को मिली वाटर डिस्पेंसर की सौगात

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय केनरा बैंक कार्यालय में कॉपरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सफेदाबाद के वृद्धा आश्रम में केनरा बैंक के अधिकारियों ने वाटर डिस्पेंसर और सेनेटाइजर व मॉस्क का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य रुप से क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के क्षेत्रीय प्रमुख राजीव ठुकराल ने वृद्धजनों को यह आश्वासन दिया कि हर मौके पर केनरा बैंक के कर्मी आप लोगों के सहयोग में लगे रहेंगे। इस मौके पर मण्डल प्रमुख जितेन्द्र कुमार और बाराबंकी शाखा के प्रबंधक अमित कुमार सिंह, बैंक यूनियन के महामंत्री मो. शारिक भी मौजूद रहे जबकि बैंक कर्मियों ने वृद्धजनों को फल और भोजन वितरित किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!