बैंको, सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, मदरसों पर झंडा फहराया गया।

मसौली बाराबंकी जनपद बाराबंकी के ब्लाक मसौली के क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा, एडीओ पंचायत जानकीराम ने लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मसौली थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सफदरगंज पर थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने झंडा रोहण के बाद सलामी ली।सीएचसी बड़ागांव पर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार, बीआरसी भवन पर बीईओ राजेन्द्र सिंह ने झण्डा रोहण किया और गणतंत्र दिवस की बधाई दी। यूनिवर्सल एकेडमी मसौली चौराहा पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने झन्डा रोहण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पर वार्डन डॉ0 विभा मिश्रा ,टोल प्लाजा पर प्रबन्धक सैय्यद एहतिशाम आलम ने झण्डारोहण कर वाहन चालकों कोराष्ट्रीय झण्डा देकर शुभकामनाएं दीं। रफी मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कालेज में झंडा फहराया गया ग्राम पंचायत बड़ागांव में प्रधान प्रतिनिधि नाजनीन किदवई, प्रधान नूर फातिमा , चंदवारा में ग्रामप्रधान रमेश जयसवाल,ग्राम पंचायत चिलौकी में ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, दादरा में प्रधान मुबीन सिकन्दर, सफदरगंज में अजय कुमार वर्मा, रहरामऊ में उर्मिला वर्मा, नियामतपुर में सन्दीप कुमार सिंह इसके अलावा सार्वजनिक शिक्षण संस्थान में प्रबन्धक राममिलन वर्मा, मेन्था किसान समिति कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार वर्मा सहित शैक्षिणक संस्थाओं पर झण्डा रोहण किया गया।

