बालिकाओं ने किया मतदाता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
हैदरगढ़, बाराबंकी। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय सरायगोपी में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के आदेश, उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता हेतु सर्वप्रथम मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे नगमा बानो को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। तत्पश्चात बालिकाओं के बीच मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रिया को प्रथम स्थान, सोनम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात मतदाता प्रभारी मदन मोहन वर्मा के द्वारा स्वस्थ लोकतंत्र में वोट के महत्त्व पर चर्चा की गई, साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताए । खंड शिक्षा अधिकारी श्री नवाब वर्मा के द्वारा लोकतंत्र में हमारा योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए ।मतदाता जागरूकता प्रभारी आशीष कुमार त्रिवेदी द्वारा कविता पाठ के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता प्रभारी मदन मोहन वर्मा द्वारा ई. वी. एम. तथा वी. वी. पैट के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। इस अवसर पर जागरूक मतदाताओं में राजेश कुमार, रमेश कुमार, सुनीता, अफसरजहां, रामरती, बसंत सची सिंह, सरोज हसमतुल, संतोष कुमार आदि मतदाताओं ने लोकतंत्र में मताधिकार पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मतदाता प्रभारी आशीष कुमार त्रिवेदी के द्वारा मतदान जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय सराय गोपी भारती खरे, ग्राम प्रधान जसवंत मौर्य, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, किरन तथा रामवती आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

