राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आहूत की बैठक डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु जनपद की छः विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 266-कुर्सी, 267-रामनगर, 268-बाराबंकी, 269-जैदपुर श्अ.जा.श् .270-दरियाबाद एवं 272-हैदरगढ़ श्अ.जा. श् का निर्वाचन पंचम चरण में सम्पन्न कराया जायेगा। निर्वाचन की अधिसूचना 01 फरवरी, नाम निर्देशन हेतु अन्तिम तिथि 08 फरवरी, नाम निर्देशनों की जॉच हेतु 09 फरवरी, नाम वापसी हेतु अन्तिम तिथि 11 फरवरी, मतदान 27 फरवरी तथा मतगणना 10 मार्च, 2022 को सम्पन्न होगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!