ट्रेलर-कार की भिड़ंत, कार चालक सहित दो की मौत, तीन घायल

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। सोमवार को स्थानीय कोतवाली अंतर्गत हैदरगढ़ रायबरेली मार्ग पर किल्लेश्वर मोड़ के निकट बीती रात हुई टेलर्स कार की भिड़ंत में जहां कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। हादसे के समय दुर्घटना का शिकार हुई अल्ट्रो कार रायबरेली से वापस हैदरगढ़ आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के कुरैशी वार्ड में किराये के मकान में रहने वाले मुस्तकीम नगर के बछरावां चौराहे पर तालिब अंडा बिरयानी के नाम से दुकान चलाते हैं साथ ही शादियों में ऑर्डर मिलने पर रोस्टेड चिकन बनाने भी जाते हैं। रविवार को मुस्तकीम अपने भाई, एक अन्य रिश्तेदार व लोहिया वार्ड निवासी अब्दुल अजीज के साथ रायबरेली जिला मुख्यालय एक शादी समारोह में रोस्टेड बनाने गया हुआ था वापसी के दौरान बीती रात लगभग 12रू30 बजे जब कार घटनास्थल पर पहुंची तभी रेलवे का माल लादकर हैदरगढ़ की ही ओर आ रहे ट्रेलर्स के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत में कार चालक नगर के घोसियाना वार्ड निवासी तसव्वर पुत्र बाबू 25 वर्ष और अब्दुल अजीज 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कार सवार कारीगर व सहायक घायल हो गए । कार व ट्रेलर की टक्कर की तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में पास पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया वही घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

Don`t copy text!