सपा सरकार बनते ही विकास को मिलेगी रफ्तार: फरीद

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

विधानसभा रामनगर में जनसम्पर्क के दौरान बोले सपा प्रत्याषी

रामनगर बाराबंकी। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएगी अखिलेश यादव की अगुवाई में नई सरकार बनते ही विकास का रुका हुआ पहिया फिर तेजी से चलेगा। पूरा प्रदेश भाजपा के कुशासन से तंग आ चुका है। जनता अखिलेश को प्रदेश की बागडोर देने जा रही हैं। उक्त विचार आज विधानसभा राम नगर के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क के दौरान पूर्व मंत्री फ़रीद महफ़ूज क़िदवई ने व्यक्त किये उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की सभी लोग मिलकर आपसी मनमुटाव मिटाकर अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर देकर फिर से खुशहाली एवम अमन चौन व तरक़्क़ी के रास्ते पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करे उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान उनकी प्राथमिकता हैं। जनसम्पर्क के दौरान क़िदवई रामनगर, बुढ़वल, अमर सिंह पुरवा, अगानपुर, सकरौली आदि दर्जनों गांव का डोर टू डोर भ्रमण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलीम किदवाई, राजन सिंह, यासिर अराफात किदवाई, ललन वर्मा, जय सिंह यादव, शिवकुमार, पंकज यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!