सपा सरकार में चलती है विकास की बयार: गोप

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र 270 दरियाबाद में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब जब सरकार में रहती है तब ही प्रदेश का विकास होता है। हमारी 2012 की सरकार में शिक्षा मित्रों का समायोजन किया था परन्तु बीजेपी ने उसे निरस्त कर दिया 2022 की सरकार बनते ही फिर सभी का समायोजन बहाल होगा और सरकारी पेंशन भी बहाल होगी। किसानों को वाजिब मूल्य मिलेगा और सिंचाई मुफ्त होगी। किसान दुर्घटना बीमा के तहत मृत्यु उपरान्त परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी। गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु सरकार आर्थिक सहायता देगी। बीजेपी हटाओ देश बचाओ में आपका सहयोग जरूरी है। इस मौके पर संतोष वर्मा, डा अलीम, शिव कुमार यादव, सूरज लाल यादव, ननकाऊ महराज, बाल गोविंद वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!