पषु चोरों ने किया भैंस का वध थाना सफदरगंज क्षेत्र की घटना
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि एक दुधारू भैंस की चोरी करने के बाद मांस तस्करों ने भैंस का वध कर दिया पशु की तलाश में निकले ग्रामीणों को देख पशु तस्कर कटी हुई भैंस को छोड़कर फरार हो गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से मांस से लदी एक कार, दो रस्सी, एक बांका व छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने रात्रि में गड्ढा खोदकर मांस को मिट्टी में बन्दकरा दिया तथा अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार की मध्य रात्रि सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दनपुरवा मजरे नसीरनगर निवासी राजाराम यादव पुत्र रामदास रात्रि में उठे तो हाते में बंधी एक कीमती भैंस गायब थी आसपास तलाश के बाद पशुपालक ने रात्रि में थाना सफ़दरगंज को सूचना देने के बाद खेत खलिहान में भैस की तलाश शुरू कर दी। चंदनपुर गांव से करीब दो किमी0 दूर गाड़ी नदी के किनारे स्थित बड़ागांव कर्बला के पास पशु का वध कर रहे लोग ग्रामीणों को देख कोहरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने भैस के कान में लगे टैग को देखकर पहचान की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची मसौली ने कटी हुई भैस के अलावा पास में खड़ी एक कार नम्बर यूपी 32 सीबी 8272 को बरामद किया जिसमें पहले से ही मांस लदा हुआ था तथा दो रस्सी व एक बांका, छुरी बरामद हुई। मसौली पुलिस ने बरामद मांस का मिट्टी में बंद कराकर निस्तारण करते हुए अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को कटी हुई भैस बरामद हुई भैस के कान में लगे टैग के अनुसार उसकी पहचान चंदनपुर निवासी राजाराम यादव की भैंस के रूप में हुई। मांस का निस्तारण कराने के बाद अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

