हैदरगढ़ से पारिवारिक रिश्ता जोड़ गए राजनाथ
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
बाराबंकी। दशहरा बाग मैदान में आयोजित जनसभा में रक्षामंत्री ने हैदरगढ़ को अपना परिवार बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ताकतवर देश बन गया है। भारत की आवाज़ को पूरा दुनिया अब कान लगाकर सुनती है। बताया कि देश मे अब गोली नही गोला भी बनेगा। अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण भी देश मे शुरू होगा। मंच पर मौजूद विधायक बैजनाथ रावत की खूब तारीफ करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत को एक लाख मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, पूर्व विधायक सूंदर लाल दीक्षित, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, सन्तोष सिंह मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

