प्रधानमंत्री मोदी ने करोल बाग के रविदास विश्राम धाम मंदिर टेका माथा, ‘शबद कीर्तन’ में लिया भाग

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

देशभर में आज रविदास जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे। मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका।पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई है।इससे पहले, पीएम मोदी ने मंगलवार कहा था कि पीएम ने कहा था कि संत रविदास ने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीएम ने ये भी कहा कि मेरी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है।बता दें कि संत रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के पास सीर गोबर्धनगांव में हुआ था। संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के दौरान भक्ति आंदोलन से जुड़े थे। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!