मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्‍यमंंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘सामाजिक एकता हेतु आजीवन प्रयासरत रहे महान समाज सुधारक संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जी महाराज को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! आपके विचार युगों-युगों तक ‘समरस समाज’ हेतु प्रेरित करते रहेंगे।’सामाजिक एकता हेतु आजीवन प्रयासरत रहे महान समाज सुधारक संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जी महाराज को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन!आपके विचार युगों-युगों तक ‘समरस समाज’ हेतु प्रेरित करते रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन प्रदेश की प्राचीनतम, पौराणिक व सांस्कृतिक नगरी काशी में है। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता व सदाचार को अत्यंत महत्व देते थे। उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता व निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!