मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सफ़दरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 90 ग्राम मार्फिन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आया तस्कर मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा सहादतगंज का निवासी हैं।
थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी की अगुवाई में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह हमराही प्रशांत त्रिपाठी, आशीष सिंह के अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक युवक की जमातलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतगंज निवासी मो0 इसरार पुत्र ताज मोहम्मद है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
Related Posts

