बाबा जी अपने सबसे प्रिय जानवर को भी नही पकड़ पा रहे हैं: अखिलेष यादव

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

चुनावी जनसभा में भाजपाइयों पर जमकर बरसें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष


बाराबंकी। रविवार को लगभग साढे चार बजे शहर के मौरंग मंडी मे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विशाल जन सभा को सम्बोधित किया। अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा भाजपा के सारे दावे कागजी है। न तो खरीद केन्द्रों पर किसानों की खरीद हो पा रही है न ही खाद, डीएपी मिल रही और जो मिल भी रही उसमे चोरी की शिकायत बडे़ पैमाने पर आ रही है। बाबा कहते है गर्मी निकाल देगे बाराबंकी मे वोट पडना बाकी है अखिलेश यादव ने कहा पहले चरण मे भाजपा के नेता कार्यकर्ता ठंडे दूसरे चरण मे सुन्न, और तीसरे चरण मे पड़ गये और बाराबंकी मे शून्य होगे यही नही भाजपा के बूथों पर भूत नाचेगे। उन्होंने कहा आज किसानों को खेतो मे तार लगाने पड़ रहे। बाबा जी अपने सबसे प्रिय जानवर को भी नही पकड़ पा रहे। अखिलेश यादव ने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र का हवाला देते हुये कहा कि आज तो बाबा का नया नामकरण बुल्डोजर बाबा हो गया। बाबा जहाँ गये वहाँ सिर्फ दो काम किया नाम बदला और रंग बदल दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा का बुल्डोजर मेंटेनेंस पर है। भाजपा और बाबा पर तंज कसते हुये भीड़ से पूछा लैपटॉप, स्मार्ट फोन टैबलेट मिला भीड से जबाब मिला नही भीड़ से जबाब मिलने पर बोले खुद पूरब मे देखते है जनता पश्चिम मे जो स्मार्ट फोन न चलाना जानता है वो युवाओ का हित कहाँ से कर सकता है। अखिलेश ने कहाँ तीन काले कानून लाये गये सात सौ किसानों की जाने चली गई। किसानों ने साल भर सडक पर आन्दोलन किया लेकिन किसानों की भाजपा सरकार ने एक न सुनी। चुनाव आते ही काले कानून वापस कर लिये गये। बीजेपी के लोग सात सौ बार कान पकड़ कर उठक बैठक लगायेगे तब भी जनता भाजपा को वोट नहीं करेगी। अखिलेश ने कहा सपा की तीन सौ यूनिट निशुल्क बिजली का नाम सुनते ही भाजपा के नेताओ को करंट लगने लगा है। सपा सरकार छुटटा जानवरो से जान जाने पर पांच लाख रूपये मद्द देगी। मंच साझा करने वालो मे पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, अरविंद सिंह गोप, सुरेश यादव, गौरव रावत, राममगन रावत, फरीद महफूज किदवई पूर्व मंत्री संग्राम सिह वर्मा धीरेंद्र वर्मा, श्रेया वर्मा राजेश यादव (राजू) प्रीतम सिह वर्मा नेहा सिंह आनन्द, केडी देवा चेयरमैन साहबे आलम मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!