पूर्व उपसभापति का हुआ भव्य स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश को पूरा देश देख रहा है। यहां की जनता किसे जिताएगी और किसे हराएगी यह पूरी दुनिया देख रही है। यदि उत्तर प्रदेश का भविष्य बदल गया तो पूरे देश का भविष्य बदलेगा। यह बात कर्नाटक सरकार में उपसभापति रहे बी.आर पाटिल ने कही। श्री पाटिल कर्नाटक विधानसभा में तीन बार विधायक और एक बार एमएलसी रहे। उन्होंने आपातकाल का विरोध किया और छह माह बंदी बनाए गए। वह जनता पार्टी के सदस्य रहे है। रविवार को नगर के गांधी भवन पहुंचे कर्नाटक के कद्दावर नेता बी.आर. पाटिल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बी.आर. पाटिल को शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। श्री पाटिल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांधीजी ने हमको एक सपना दिया था सर्वधर्म के लोगों को मिलकर जीना। उन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की भी बात कही थी। लेकिन आज देश में जो क्रोनी कैपिटलिज़्म आ रहा है, वह कुछ ही अमीरों के हाथ में सत्ता और सम्पत्ति को सौंपने की साजिश रच रहा है। यही क्रोनी कैपिटलिस्ट और सत्ताधारी लोग मिलकर कुछ समय बाद लोकतंत्र को खत्म करेंगे और इस देश के गरीब व आम आदमी को भी खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका था जब किसानों का देश व्यापी आन्दोलन चला। इस देश की राजनीति को बदलने में किसान आन्दोलन की बड़ी भूमिका रहेगी। किसान आन्दोलन ने सभी राजनैतिक दलों को बेस बनाकर दिया। नही ंतो यही लोग उन्हीं के ट्रैक पर जाकर बंट जाते थे। लेकिन किसानों ने देश में एक बड़ा शान्तिपूर्ण और आहिंसात्मक आन्दोलन चलाया। इस आन्दोलन के माध्यम से किसानों ने देश को एक बार फिर गांधी के रास्ते पर लाने का काम किया। गांधी भवन के बाद श्री पाटिल ने देवा स्थित हजरत वारिस अली शाह की दरगाह पर पहुंचकर जियारत की और मुल्क में अमन, चैन और प्रेम की दुआ मांगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से गांधीवादी राजनाथ शर्मा, आल इण्डिया वारसी समाज के अध्यक्ष वासिक रफीक वारसी, शोएब नकवी, वीरभूषण यादव, निसार आलम, अशोक जायसवाल, पाटेश्वरी प्रसाद, राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!