सफदरगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद-
दिनांक 21.02.2022 को थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त नूरुलहक उर्फ नूरुल्ला पुत्र अब्दुल हक निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के छः माह हेतु जिला बदर के आदेश के उल्लंघन एवं एक अदद अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 78/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम एवं मु0अ0सं0 79/22 धारा 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त थाना सफदरगंज का मजारिया एच0एस0 है जिसका एच0एस0 नं0 21ए है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

