सुनील हत्याकाण्ड से सम्बन्धित हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा सुनील हत्याकाण्ड से सम्बन्धित हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद-

दिनांक-13.02.2022 को वादी श्री टेनूलाल पुत्र श्री बद्री चौहान निवासी ग्राम सदेवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ने थाना रामसनेहीघाट पर सूचना दी कि दिनांक 12.02.2022 को मेरे भतीजे की शादी स्वामीनाथ पुत्र रामसुख लोनिया चौहान निवासी नरायनपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी की पुत्री से हो रही थी जिसमें मांगलिक कार्यक्रम के दौरान गांव के ही उत्तम चौहान पुत्र फूलचन्द ने मेरे रिश्तेदार सुनील कुमार चौहान उर्फ भूरी पुत्र स्व0 मंशाराम निवासी मीरापुर किठूरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को डण्डे से मारकर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 78/2022 धारा 302 भादवि बनाम उत्तम चौहान पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.02.2022 को प्रकाश में आये अभियुक्त अंजनी उर्फ ननकऊ पुत्र फूलचन्द निवासी नरायनपुर थाना रामसनेही घाट जनपद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशांदेही पर आलाकत्ल ईट का टुकड़ा बरामद किया गया ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!